
ख़बरें
हैदराबाद में एक महिला ने 143 लोगो पर लगाया बलात्कार का आरोप
Image Credits: India Today
August 24, 2020
SHARES
हैदराबाद में दुष्कर्म का बड़ा ही चौंकाने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, एक 25 वर्षीय महिला ने 143 लोगों पर 10 साल में 5,000 बार दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए शिकायत दी है।
शिकायत के आधार पर पुलिस ने 42 पन्नों की FIR दर्ज कर ली है। महिला ने 138 लोगों के खिलाफ नामदज और पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। मामला दर्ज करने के बाद पुलिस अब सघन जांच में जुट गई है।
द प्रिंट की ख़बर के मुताबिक पुंजागुट्टा पुलिस थाने के मुताबिक मामला दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी गई है। महिला को चिकित्सा जांच के लिए भेजा गया है। महिला ने बताया कि विवाह के एक साल बाद ही 2010 में उसका तलाक हो गया था। उसने शिकायत में कहा कि उसके पूर्व पति के कुछ परिजनों ने भी उसका यौन उत्पीड़न किया। महिला की शिकायत के मुताबिक 139 लोगों ने बीते वर्षों में उसका अलग-अलग स्थान पर यौन शोषण किया और धमकी दी। वह आरोपियों के डर के कारण पुलिस में इतने समय तक शिकायत दर्ज नहीं करा पाई।
महिला ने बताया कि उसने डिग्री के दौरान अपनी पढ़ाई छोड़ दी थी। उसके बाद साल 2009 में घरवालों ने उसकी शादी कर दी। टाइम्स ऑफ़ इंडिया के अनुसार महिला का आरोप है कि हैदराबाद पहुंचने के बाद लोगों ने उसका जमकर यौन शोषण किया गया।
कुछ लोगों ने उसके आपत्तिजनक वीडियो बनाकर पोर्नोग्राफी के लिए इस्तेमाल किया। उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई। यहॉं तक कि एसिड अटैक और पेट्रोल डालकर जलाने की धमकी भी दी गई।
पीड़िता के मुताबिक आरोपी ऑनलाइन सेक्स रैकेट चलाते हैं। उसकी तरह ही कई अन्य लड़कियां भी आरोपियों द्वारा प्रताड़ित की गई हैं।
पिछले दिनों वह एक NGO के संपर्क में आई थी। इसके बाद उसने NGO की मदद लेने का निर्णय किया और उसके संचालकों को पूरी घटना की जानकारी दे दी।प्रताड़ना और यौन शोषण की खौफनाक कहानी सुनने के बाद NGO ने उसकी मदद करने का आश्वासन दिया। अब उसकी मदद से ही वह थाना पहुंची है।
अपने विचारों को साझा करें