
सचेत
वीडियो देखिये, दिल्ली से बैंगलोर की फ्लाइट पर महिला ने दिया बच्चे को जन्म, देश में पहला मामला
Image Credits: Twitter/Nagarjun Dwarkanath
October 8, 2020
SHARES
दिल्ली से बंगलूरू जा रही इंडिगो एयरलाइंस के विमान में एक महिला की डिलीवरी कराई गई। जो अपने आप में एक निराला मामला है। इस विमान में बैठी एक गर्भवती महिला यात्री को अचानक यात्रा के बीच प्रसव पीड़ा शुरू हुई। जिसके बाद उड़ते विमान में ही उसके बच्चे की डिलीवरी करानी पड़ी। इस तरह का मामला देश में पहला है।
बताया जा रहा है कि इंडिगो एयरलाइंस के विमान 6ई122 ने दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से शाम को बंगलूरू के लिए उड़ान भरी थी। इसी दौरान विमान में सवार गर्भवती महिला को प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। हालांकि उनके अनुसार उनकी डिलीवरी में अभी वक्त था लेकिन यह समय से पहले ही हुआ।
A baby boy was born on board Indigo flight from Delhi to Bangalore today. In all likely baby is getting life long free @IndiGo6E free ticket. Great work by Indigo crew today. Kudos to the team @IndiaToday pic.twitter.com/mxn16dgigf
— Nagarjun Dwarakanath (@nagarjund) October 7, 2020
वहीँ, इस दौरान विमान में मौजूद क्रू ने महिला की हालात की गंभीरता को देखते हुए तुरंत विमान में ही डिलीवरी कराने का निर्णय लिया। इसके बाद महिला ने एक लड़के को जन्म दिया। इसके बाद जब विमान के बंगलूरू एयरपोर्ट पर शाम 7.30 बजे लैंड किया तब उनका तालियों से स्वागत किया गया।
बच्चे के आगमन और महिला की इस अजीब परिस्थितियों में डिलीवरी होने के बाद मां व बच्चे का विमान से बाहर निकलने के बाद एयरपोर्ट स्टाफ ने जमकर तालियां बजाते हुए स्वागत किया। दोनों के स्वस्थ होने की पुष्टि करने के लिए दोनों का चिकित्सा परीक्षण किया गया, जिसमें मां और बच्चा पूरी तरह से स्वस्थ पाए गए।
A baby boy was born in an IndiGo Delhi- Bangalore flight
Both mother & child are doing fine #aviation pic.twitter.com/9hlCh0f9zy
— Arindam Majumder (@ari_maj) October 7, 2020
वहीँ, इस मामले की इंडिगो एयरलाइंस के प्रवक्ता ने पुष्टि की है। हालांकि उन्होंने इससे ज्यादा जानकारी होने से इनकार कर दिया है । जबकि विमान से उतरने के बाद यात्रियों ने इस घटना को सोशल मीडिया पर शेयर किया और विमान क्रू ने भी नवजात बच्चे के साथ तस्वीरें शेयर की हैं।
सोशल मीडिया पर इस घटना और क्रू मेंबर को लेकर तारीफें की जा रही हैं। साथ ही विमान में डिलीवरी कराने में विमान में यात्री के तौर पर सवार एक डॉक्टर शैलजा वल्लभानी की मदद करने की बात भी सामने आई है जिसके बाद उन्हें जमकर तारीफें मिल रही हैं।
अपने विचारों को साझा करें